ब्लॉग की शुरुआत : क्यों बना सामाजिक ताना-बाना
सामाजिक ताना-बाना
हर परिवार, हर रिश्ते और हर अनुभव में कुछ ऐसा होता है जो केवल महसूस किया जा सकता है, पर कई वजहों से कहा नहीं जा पाता।
"सामाजिक ताना-बाना" मेरी कोशिश है, इन अनकहे भावों को शब्द देने का माध्यम।
यह ब्लॉग मैंने इसलिए शुरू किया है, क्योंकि मैं समाज, परिवार और जीवन से जुड़ी उन बातों को साझा करना चाहता हूं जो दिल से निकलती हैं और सीधे दिल तक पहुंचती हैं।
यह एक यात्रा है, आत्मचिंतन की, अनुभवों की और रिश्तों के उन धागों की, जो जीवन को बुनते हैं।
स्वागत है आपका, इस भावनात्मक यात्रा में...
आपकी टिप्पणी मेरे लिए मार्गदर्शन होगी। आपके अनुभव और विचार ही इस "सामाजिक ताना-बाना" ब्लॉग को जीवंत बनाते हैं।
कृपया सब्सक्राइब करें.... 🙏
✍️ अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें... धन्यवाद 🙏
— मनोज भट्ट, कानपुर