संदेश

जेन्जी (Gen Z): नई सोच, नई जिम्मेदारी और उज्ज्वल भविष्य की ओर....Gen Z: New Thinking, New Responsibility & a Bright Future

चित्र
जेन्जी (Gen Z): नई सोच, नई जिम्मेदारी और उज्ज्वल भविष्य की ओर हर युग अपने साथ एक नई चेतना लेकर आता है। इतिहास गवाह है कि समाज में सबसे बड़े परिवर्तन नई पीढ़ियों ने ही किए हैं। चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो, सामाजिक सुधार हों या तकनीकी क्रांति, हर मोड़ पर युवाओं ने दिशा तय की है। आज के युग में जिस पीढ़ी की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वह है Generation Z, जिसे हम प्यार से “जेन्जी” कहते हैं।यह पीढ़ी केवल उम्र से युवा नहीं, बल्कि सोच से भी अग्रणी है।1997 से 2012 के बीच जन्मी यह पीढ़ी इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच पली-बढ़ी है।यह डिजिटल नेटिव्स हैं, यानी तकनीक इनके लिए सुविधा नहीं, बल्कि स्वभाव है। लेकिन यही वह बिंदु है जहाँ से एक बड़ा प्रश्न खड़ा होता है, क्या यह पीढ़ी तकनीक का उपयोग भविष्य निर्माण के लिए कर रही है, या स्वयं ही उसके जाल में उलझ रही है...? यह लेख इसी द्वंद्व को समझने, दिशा देने और Gen Z की शक्ति को पहचानने का प्रयास है।

जब सत्ता विवेक को नहीं सुनती: धृतराष्ट्र से आज तक Power vs Conscience: Lessons from Dhritarashtra and Sanjay

चित्र
धृतराष्ट्र और संजय: महाभारत के संवाद में सत्ता और विवेक का द्वंद्व लेख की शुरुआत करने से पूर्व लेखक जिम्मेदारी के साथ यहां एक बात स्पष्ट करना चाहता है कि पूरे लेख में जहां भी सत्ता का संदर्भ आया है, उसका तात्पर्य उस पक्ष से है जो शासक है। न कि किसी दल विशेष से। क्योंकि लेखक का मानना है कि जो भी सत्ता में आता है, उसकी कार्य शैली अलग अलग हो सकती है, किंतु "परिणाम" सदियों से वही "ढाक के तीन पात" जैसे रहते हैं... लेखक;-- मनोज भट्ट, कानपुर  --------------------------------------------------------------- महाभारत केवल एक युद्धकथा नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के भीतर चल रहे नैतिक संघर्षों, भावनात्मक उलझनों और सत्ता के समीकरणों का दार्शनिक दस्तावेज है। इसके पात्र समय-काल की सीमाओं से परे जाकर आज भी हमारे सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जीवंत प्रतीकों की तरह उपस्थित हैं। वर्तमान समय में विशेष रूप से धृतराष्ट्र और संजय का संबंध, एक अंधे राजा और एक दिव्य दृष्टि संपन्न सलाहकार का संवाद, आज के भारत में सत्ता और विवेक के बीच के तनाव को उजागर करता है। सबसे महत्वपूर्ण तत्व ये है कि महाभारत...

बदलते समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा: एक नैतिक और सामाजिक संकट Neglect of Elderly in a Changing Society: A Moral and Social Crisis

चित्र
" बदलते समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा: एक गहरी सामाजिक और नैतिक चुनौती" लेखक: मनोज भट्ट, भारतीय समाज की आत्मा हमेशा से सम्मान, सह-अस्तित्व और संवेदना में बसती रही है। यहाँ उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति का महत्व बढ़ता था, घटता नहीं। बुजुर्ग केवल परिवार के सदस्य नहीं, बल्कि संस्कारों के संवाहक, परंपराओं के रक्षक और जीवन के कठिन मोड़ों पर मार्गदर्शक माने जाते थे। अब बुजुर्गों का अनुभव बोझ समझा जाने लगा है आज का समाज एक विचित्र विरोधाभास से गुजर रहा है। एक ओर हम विकास, तकनीक और आधुनिकता की बात करते हैं, दूसरी ओर अपने ही घरों में बैठे उन लोगों को अनदेखा कर देते हैं। जिन्होंने हमें चलना, बोलना और जीना सिखाया। जिनके पास हर क्षेत्र से संबंधित एक लंबी उम्र का अनुभव होता है और जो "सामाजिक ताना-बाना" के मजबूत आधार हैं, अब हम उन्हें महत्व नहीं देते। बदलते सामाजिक ढांचे में बुजुर्गों की उपेक्षा केवल एक पारिवारिक समस्या नहीं रह गई है बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक संकट और नैतिक पतन का संकेत बन चुकी है। भारतीय पारिवारिक संरचना: अतीत से वर्तमान तक कभी भारतीय समाज की पहचान संयुक्त परिवारों ...

बुनियादी शिक्षा... अक्षर ज्ञान से जीवन कौशल तक Foundational Education: From Literacy to Life Skills

चित्र
जब हम “बुनियादी शिक्षा” की बात करते हैं, तो अक्सर ध्यान केवल पढ़ना-लिखना और गिनती तक सीमित रह जाता है। परंतु शिक्षा का वास्तविक अर्थ इससे कहीं व्यापक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि एक सशक्त, संतुलित, स्वस्थ और नैतिक व्यक्ति का निर्माण है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और विवेक से कर सके।   बुनियादी शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण तत्व यह है कि विश्व के सभी देश में इसका सकारात्मक प्रभाव, उसके "सामाजिक ताना-बाना" को मजबूती प्रदान करने वाला होता है। 1. शिक्षा का वास्तविक लक्ष्य सर्वप्रथम यह तो सर्वमान्य सत्य है कि पढ़ना-लिखना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह संज्ञानात्मक योग्यता की नींव रखता है। परंतु यह पर्याप्त नहीं है। बच्चों को हर तरह की समस्या-समाधान, आलोचनात्मक सोच, संवेदनशीलता, सहयोग और निर्णय-निर्माण जैसे कौशल भी सिखाना चाहिए।   भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) का लक्ष्य है कि हर बच्चा प्राथमिक स्तर पर आधारभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान प्राप्त करे, परंतु इसके साथ जीवन कौशलों का विकास भी उतना ही आवश्यक है।   2. शिक्षा क...

सास-बहू संबंध और बेटियों की परवरिश : रिश्तों की जड़ों में छिपा सामाजिक सच Mother-in-Law and Daughter-in-Law Relationship: The Role of Daughters’ Upbringing in Indian Society

चित्र
सास-बहू संबंध और बेटियों की परवरिश : रिश्तों की जड़ों में छिपा सामाजिक सच      क्या कभी आपने सोचा है जो बच्चियां, जो बेटियां अपने घर में, शादी से पूर्व तमाम खूबियों से परिपूर्ण, घर की रौनक, घर में खुशहाल माहौल बनाने वाली और सब की प्यारी दुलारी होती हैं, वही जब शादी के बाद अपने ससुराल में जाती हैं तो अचानक  वहां से उनकी तमाम कमियां बताई जाने लगती हैं।      उसी बेटी की तमाम बुराइयां बताई जाने लगती हैं, खासकर सास के साथ सामंजस्य न बैठाने वाली या यूं कहें कि संघर्ष की बातें सामने आने लगती है और फिर धीरे धीरे सही और गलत के संघर्ष में दोनों परिवार उलझ कर रह जाते हैं।       तो ऐसा क्यों होता है कि अचानक अच्छी खासी बेटियां, बदनाम बहू बन जाती हैं। तो चलिए एक नए नजरिए से इस विषय पर विचार करें कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इस बहुचर्चित विषय पर अपने विचार आपके सामने रखने की कोशिश है। हो सकता है इसमें कुछ सुधार की संभावना हो तो अपनी टिप्पणी अवश्य भेजें।      भारतीय समाज में परिवारिक संबंधों की जटिलता और गहराई, सदियों से चर्चा का विषय रही ...

सामाजिक शिष्टाचार का लुप्त होता स्वरूप : आधुनिक जीवनशैली में विनम्रता और आदर की पुनर्स्थापना The Vanishing Face of Social Etiquette: Restoring Courtesy and Respect in Modern Lifestyle

चित्र
सामाजिक शिष्टाचार का लुप्त होता स्वरूप  आधुनिक जीवनशैली में विनम्रता और आदर की पुनर्स्थापना की आवश्यकता...  लेखक: मनोज भट्ट, कानपुर, प्रकाशन तिथि: १८ मई २०२५ --------------------------------------------------------------     यह लेख पूर्व में अपने फेसबुक पेज पर प्रकाशित किया था, जिसे आज थोड़ा विस्तार देते हुए पुनः अपने हिंदी ब्लॉग "सामाजिक ताना-बाना" में प्रकाशित किया जा रहा है। बदलते समय की एक चिंताजनक तस्वीर      आज तक के सामाजिक ताना-बाना की धड़कन, उसके मूल तत्वों, संस्कारों और शिष्टाचार में बसती है। जब हम वर्तमान समय की ओर देखते हैं, तो पाते हैं कि तकनीकी प्रगति और आधुनिक जीवनशैली ने हमें सुविधाएँ तो दी हैं, लेकिन कहीं न कहीं हमारे व्यवहार और आपसी संबंधों की गरिमा को क्षीण कर दिया है।         पहले जहाँ बुजुर्गों के चरण स्पर्श करना, पड़ोसियों से आत्मीयता से मिलना, और सार्वजनिक स्थानों पर संयमित भाषा का प्रयोग करना सामान्य था। किंतु आज यह सब धीरे-धीरे औपचारिकता या " पुराने जमाने की बातें " बनते जा रहे हैं।     ...

आलोचना बनाम समालोचना : एक विचारशील पुनर्विचार Criticism vs Constructive Critique: A Thoughtful Reconsideration

चित्र
              आलोचना बनाम समालोचना... एक विचारशील पुनर्विचार (विस्तारित संस्करण)      उपरोक्त विषय पर एक लेख अपने फेसबुक पेज पर दिनांक 13 मई 2025 को प्रकाशित किया था, जिसे आज थोड़ा सा विस्तार देते हुए "सामाजिक ताना-बाना" पर अपने पाठकों के लिए पुनः प्रस्तुत है। शब्दों की शक्ति और समाज की दिशा...     वर्तमान युग संवाद का युग है और आधुनिक तकनीक ने हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी है, लेकिन साथ ही यह चुनौती भी दी है कि हम उस स्वतंत्रता का उपयोग किस प्रकार करें।       प्रश्न उठता है कि क्या हम केवल प्रतिक्रिया देने तक सीमित है या हम रचनात्मक और सुधार की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं ? आलोचना और समालोचना दोनों ही अभिव्यक्त के रूप हैं, लेकिन इनका उद्देश्य और प्रभाव अलग-अलग है।     इस विस्तारित लेख में हम इन दोनों के बीच का अंतर गहराई से समझेंगे युवाओं और बुजुर्गो के दृष्टिकोण को जोड़ेंगे और यह जानेंगे की समालोचना को पुनः कैसे जीवित किया जा सकता है। " आलोचना", प्रतिक्रिया की तीव्रता, परिपक्वता की कमी ... ...